सीकर जिले में दो 22 वर्षीय युवतियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। पहली युवती 24 फरवरी की सुबह अपने पार्लर की सफाई के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास तलाश करने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दूसरी युवती के भाई के मुताबिक, वह खेत में गया हुआ था, जबकि उसकी बहन घर पर अकेली थी। लौटने पर वह घर से गायब मिली। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed.