वन अधिकारी किशोर कुमार को शहीद का दर्जा, परिजनों को मिलेगा एक करोड़ का मुआवजा…
राजस्थान फ़ॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, सभी मांगें हुई स्वीकार
राजस्थान फ़ॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन ने स्व. किशोर कुमार (क्षेत्रीय वन अधिकारी, बीजागुड़ा, राजसमंद) के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने, शहीद का दर्जा देने और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की मांग को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन सौंपा। सरकार ने सभी मांगें स्वीकार कर मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार झाझड़िया, संरक्षक कैलाश चंद्र नेहरा, महासचिव जितेंद्र सिंह शेखावत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अरण्य भवन परिसर में वन विभाग के अधिकारियों और रेंजर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी की याद में पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments are closed.