शीश के दानी की थीम पर सजेगा खाटूश्याम मंदिर…

विदेशों से मंगवाए फूल, भक्तों की सुविधा के लिए नई व्यवस्थाएँ

लक्खी मेले में इस बार खाटूश्यामजी मंदिर को वैष्णो देवी और शीश के दानी थीम पर सजाया जा रहा है। इसके लिए चीन, न्यूजीलैंड, बैंकॉक, हॉलैंड और इटली से हाइड्रेंजिया, लिली, रेडबेरी, ऑर्किड जैसे फूल मंगवाए गए हैं। मंदिर प्रवेश द्वार पर नारियल बंधे नजर आएंगे और 75 फीट रास्ते पर रंगीन छाते लगाए गए हैं। पहली बार मेले में AI आधारित पार्किंग, मेटल डिटेक्टर से भक्तों की गिनती और इमरजेंसी हॉस्पिटल जैसी सुविधाएँ दी गई हैं। मंदिर परिसर में शीश के दानी बर्बरीक की गाथा फूलों से दर्शाई जाएगी। लाउडस्पीकर पर भजन और आरती गूंजेंगे, जबकि श्यामसेवक इत्र का छिड़काव कर भक्तों को राहत देंगे।

Comments are closed.