मंडी सचिव के आश्वासन पर व्यापारियों ने फिर शुरू किया कारोबार…
चोरी की घटना पर धरना खत्म, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त
सीकर अनाज मंडी में चोरी की घटना के विरोध में चल रहा व्यापारियों का धरना मंगलवार को मंडी सचिव के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। व्यापार संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मंडी प्रशासन ने अवैध पार्किंग बंद करवाई और सुरक्षा व सफाई व्यवस्था को तीन दिन में सुधारने का वादा किया। उद्योग नगर थाना इंचार्ज ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद व्यापारियों ने दोपहर बाद कारोबार फिर से शुरू कर दिया।
Comments are closed.