पुराने सिक्कों और सेक्सटॉर्शन के नाम पर ठगी करने वाली गैंग पकड़ी…
सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापनों से 600 से ज्यादा लोगों से करोड़ों की ठगी
सीकर पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को लूटने वाली इस गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपी चोरी के मोबाइल और फर्जी सिम का इस्तेमाल कर पुराने सिक्के खरीदने, सस्ते कपड़े बेचने और सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर ठगी करते थे। पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल, कई सिम कार्ड और एक अपाचे बाइक जब्त की है। गिरोह पिछले पांच साल से सक्रिय था और अब तक 600 से ज्यादा लोगों से करीब पांच करोड़ रुपये ठग चुका है।
Comments are closed.