सीकर कोतवाली पुलिस ने सालासर रोड पर शिव कॉलोनी के पास एक आरोपी को 12 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान चंदनमल गुर्जर निवासी सारड़ी, डीडचाना-कुमाचन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल दुर्गाराम की अहम भूमिका रही।
Comments are closed.