ओंकारेश्वर महादेव में हुई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा…
महाशिवरात्रि पर भक्तिमय माहौल, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
जय जवान नगर जयपुर झुंझुनूं बाईपास स्थित ओंकारेश्वर महादेव मन्दिर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा हुई आयोजक अनुभव सेठी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ओमदास जी महाराज सांगलिया धाम व चन्द्रमा दासजी महाराज के सानिध्य में विद्वान पण्डितों द्वारा ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में शिव पंचायत (परिवार) के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई जिसमें सुरेश डिडवाना व अनुभव सेठी मुख्य यजमान रहे साथ ही शहर के गणमान्य जन व भक्त मौजूद रहे।

Comments are closed.