सीकर में मौसम साफ, अगले 4-5 दिन रहेगा शुष्क…
उत्तरी हवाओं से तापमान में गिरावट, सुबह और रात में ठंडक का अहसास
सीकर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 4 मार्च से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जबकि 7 मार्च से तापमान दोबारा बढ़ने की संभावना है।
Comments are closed.