नीमकाथाना में वकीलों का प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाल किया विरोध
जिला और सीकर संभाग बहाली की मांग, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
नीमकाथाना में जिला और सीकर संभाग की बहाली की मांग को लेकर अभिभाषक संघ ने गुरुवार रात को मशाल जुलूस निकाला। खेतड़ी मोड़ से शुरू हुआ यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जीप स्टैंड पहुंचा, जहां वकीलों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने सरकार पर राजनीतिक द्वेष के कारण नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को समाप्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक जिले की बहाली नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।
पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने भी सरकार के फैसले को अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नीमकाथाना जिला सभी मानकों पर खरा उतरता था और इसे 18 महीने तक चलाने के बाद हटाना जनता के साथ अन्याय है। इस प्रदर्शन में सैकड़ों वकीलों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
Comments are closed.