रानोली से श्याम भक्तों की पदयात्रा रवाना…
ध्वज पूजन और आरती के बाद भक्तों ने खाटूश्यामजी के लिए भरी हुंकार
रानोली ग्राम पंचायत मुख्यालय से गुरुवार सुबह चौथी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। मनमोहन जी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना और ध्वज पूजन के बाद सुबह 6 बजे भक्तों ने यात्रा शुरू की। ठंड के बावजूद श्याम भक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
आयोजक अशोक कुमार पाराशर ने बताया कि फागुनी मेले के चलते आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूश्यामजी के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने माला पहनाकर यात्रियों को सम्मानपूर्वक विदा किया।
यात्रा में रवि राज मिश्रा, वीरेंद्र लुहार, रोहित स्वर्णकार, राकेश सैनी, गोपाल स्वर्णकार और ऋषि राज मिश्रा सहित कई भक्त शामिल रहे। ये श्रद्धालु 10 मार्च को एकादशी पर श्याम बाबा के दर्शन कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना करेंगे।
Comments are closed.