CA, CS के सलैक्शन में एक बार पुनः विद्याश्रम, सीकर सिरमौर…

महिका सोनी बनी CS, स्कूल के 115 से अधिक छात्र पहले ही बन चुके हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी

सीकर दिनांक 07/03/2025 शुक्रवार अभी हाल ही में ICAI व ICSI द्वारा घोषित रिजल्ट में विद्याश्रम पब्लिक स्कूल, सीकर के 20 छात्र, छात्राओं का चयन हुआ है। संस्था निदेशक श्रीमती मंजू लाटा ने बताया कि ICAI द्वारा घोषित फाउण्डेशन रिजल्ट में राधिका शर्मा, मयंक शर्मा, रूचिका वर्मा, ट्विंक्ल खण्डेलवाल, इसी प्रकार CA इंटर में नंदिनी सोनी, हमाद अहमद, काव्या दामोदरका, पलक जोगानी, रीतू शर्मा, देवांश शर्मा एवं ICSI द्वारा घोषित CS एज्यूकेटिव के परिणाम में कृष्णा जालान, विधि शर्मा, कसक शर्मा, हिमांशी नेमिवाल, मेघा शर्मा, विनिता शर्मा, व ईशिता सोनी का चयन हुआ। विद्यालय की पूर्व छात्रा महिका सोनी CS परीक्षा उतीर्ण कर CS बन गई। एक संक्षिप्त कार्यक्रम में इन सभी छात्र/छात्राओं को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विद्याश्रम के115 छात्र/छात्राएँ CS वCA बन चुके है इसी श्रंृखला में उपलब्धि की एक कड़ी और जुड गई संस्था निदेशक ने सभी को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की इस अवसर पर संस्था प्रबंधक कृष्ण गोपाल पाण्डे, प्रधानाचार्य मधुसूदन शर्मा, काॅर्डिनेटर विजय माथुर, पायल शुक्ला, एच.ओ.डी. बिन्सी थाॅमस के अलावा उत्तम अग्रवाल, मनोज तिवाड़ी, आशुतोष तिवाड़ी, अनिल सोनी आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments are closed.