धुलंडी पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, सीकर पुलिस ने 21 वाहन किए जब्त…
पिपराली, जयपुर और नवलगढ़ रोड पर चेकिंग अभियान, हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई
धुलंडी के दिन सीकर में स्टंट और हुड़दंग मचाना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। उद्योग नगर पुलिस ने पिपराली रोड, जयपुर रोड, नवलगढ़ रोड और झुंझुनू बायपास इलाके में चेकिंग अभियान चलाकर 21 बाइक और गाड़ियों को जब्त किया।
उद्योग नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि त्योहार के दौरान विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवक गाड़ियों की छत पर बैठकर और बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखे, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
गौरतलब है कि धुलंडी के दिन शहर में कई जगहों पर युवा नियमों की अनदेखी करते हुए स्टंट करते नजर आए थे। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इन पर शिकंजा कस दिया और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।
Comments are closed.