वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होगा कम, तापमान में गिरावट संभव

सीकर में साफ मौसम, अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

राजस्थान में बीते कुछ दिनों से सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर आज से कम होने लगेगा। सीकर में सुबह का मौसम साफ रहा, और तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट संभव है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो शनिवार को 15.3 डिग्री था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल रह सकते हैं, लेकिन 16 से 19 मार्च तक किसी भी बड़े मौसम परिवर्तन का अलर्ट नहीं है।

Comments are closed.