बेस्ट फ्रेंड्स ग्रुप की ओर से अमन स्कूल में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ…

देश में अमन और भाईचारे की दुआ की गई।

चिकित्सा, शिक्षा और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े बेस्ट फ्रेंड्स ग्रुप सीकर की ओर से आज शाम दिन मोहम्मद रोड़ स्थित अमन सीनियर सैकंडरी स्कूल सीकर में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य जन और मोहल्ले वासियों ने शिरकत की।
मगरिब की नमाज बाद देश, प्रदेश और शहर में अमन और भाईचारे की दुआ की गई।
बेस्ट फ्रेंड्स ग्रुप के इंजीनियर असरार अहमद ने बताया कि आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और दीनी मकसद से प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी बेस्ट फ्रेंड्स बी. ग्रुप के डॉ. मो.रमजान तंवर, डॉ. मोहम्मद इब्राहिम, डॉ. इम्तियाज अली, नर्सिंग अधिकारी अब्दुल जब्बार खोखर व मोहम्मद नदीम, मोहम्मद साजिद, इंजीनियर मोहम्मद इमरान चौहान, इंजीनियर इरफान अली भाटी, इंजीनियर इमरान अली, इंजीनियर मो. इलियास, कांट्रेक्टर एंड बिल्डर मंजूर अली, सिकंदर अली और मोहम्मद एजाज, डॉ बिलाल की ओर रोजा इफ्तार की दावत का आयोजन किया गया।

Comments are closed.