एडीजी मालिनी ने पुलिस कार्यालयों का निरीक्षण किया…

महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था की समीक्षा

सीकर | सिविल राइट्स एडीजी (पुलिस) मालिनी अग्रवाल ने मंगलवार को एसपी ऑफिस, पुलिस लाइन और सीओ सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस की परेड और पुलिस लाइन के रखरखाव की सराहना की, साथ ही कुछ सुधार के निर्देश भी दिए।

एडीजी ने क्राइम मीटिंग लेकर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सीकर में अपराध में कमी आई है और पुलिस बेहतर काम कर रही है। खासतौर पर महिलाओं से जुड़े अपराधों की वे स्वयं मॉनिटरिंग कर रही हैं। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कर गंभीर जांच की जाती है और पूरे साक्ष्य मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने कहा कि न तो किसी सच्चे केस को झूठ में बदला जाएगा और न ही किसी निर्दोष को झूठे मुकदमे में फंसने दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आईजी अजय लांबा, एसपी भुवन भूषण यादव, एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed.