जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने किया एसडीएच खाटूश्यामजी का निरीक्षण

व्यवस्थाओं में कमिया मिलने पर जताई नाराजगी, पीएमओ व बीसीएमओ को मंगलवार को कलेक्ट्रेट में किया तलब

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने किया एसडीएच खाटूश्यामजी का निरीक्षण

व्यवस्थाओं में कमिया मिलने पर जताई नाराजगी, पीएमओ व बीसीएमओ को मंगलवार को कलेक्ट्रेट में किया तलब

सीकर

जिले के खाटूश्यामजी कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में रविवार को जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने औचक निरीक्षण किया, जहा पर अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मंगलवार को पीएमओ डॉ. गोगराज सिंह निठारवाल एवं बीसीएमओ दांतारामगढ़ डॉ. नीतेश शर्मा को समस्त रिपोर्ट के साथ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर के अस्पताल पहुंचते ही एक महिला एवं एक पुरुष परिसर में ही सोते हुए पाए गए, जिनके संबंध में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। इसके अतिरिक्त ओपीडी में भी कार्मिक अनुपस्थित पाया गया, जिस पर जिला कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई।
इस दौरान अस्पताल में सोनोग्राफी लैब एवं नर्सिंग अधीक्षक कक्ष पर भी ताला लगा होने पर जिला कलेक्टर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कार्मिक चाबी अपने साथ कैसे लेकर जा सकते हैं। अस्पताल की इमरजेंसी में मात्र एक चिकित्सक की ड्यूटी होने पर कलेक्टर ने पीएमओ को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में प्रतिदिन दो चिकित्सकों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए।जिला कलेक्टर ने एमएए, लेबर रूम, शौचालय, सोनोग्राफी कक्ष एवं वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अस्पताल निरीक्षण के बाद जिला कलेक्टर ने खाटूश्यामजी में पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्तावित एसडीएच के नवीन भवन निर्माण के लिए चिन्हित स्थल का भी निरीक्षण किया l इस दौरान उपखंड अधिकारी दांतारामगढ़ मोनिका सामौर साथ रही l

abtakhindi khabarhindi newsNewsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS