​लोसल को आर. पी. पंसारी जनसेवा ट्रस्ट, कोलकाता की सौगात: 17 जून को होगा शहर की पहली अत्याधुनिक ‘गर्ल्स ई-लाइब्रेरी’ का शुभारंभ

​लोसल को आर. पी. पंसारी जनसेवा ट्रस्ट, कोलकाता की सौगात: 17 जून को होगा शहर की पहली अत्याधुनिक 'गर्ल्स ई-लाइब्रेरी' का शुभारंभ

​लोसल को आर. पी. पंसारी जनसेवा ट्रस्ट, कोलकाता की सौगात: 17 जून को होगा शहर की पहली अत्याधुनिक ‘गर्ल्स ई-लाइब्रेरी’ का शुभारंभ

लोसल
​लोसल कस्बे की बालिकाओं और छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की एकाग्रता के साथ तैयारी करने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। लोसल शहर में पहली अत्याधुनिक गर्ल्स ई-लाइब्रेरी (स्व-अध्ययन केन्द्र) की शुरुआत होने जा रही है।
​साबू टंकी के पास स्थित कोठीवाल आदर्श विद्या मंदिर (एवीएम किड्स एकेडमी) परिसर में ‘किशनी देवी पंसारी स्व-अध्ययन केन्द्र’ की स्थापना की गई है। यह पुनीत कार्य आर. पी. पंसारी जन सेवा ट्रस्ट, कोलकाता के सौजन्य से किया गया है। इस ई-लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ आगामी 17 जून 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:15 बजे किया जाएगा।

​विशेष रूप से बालिकाओं के लिए है यह सुविधा
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में यह ई-लाइब्रेरी केवल लड़कियों के लिए ही शुरू की गई है, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए एक सुरक्षित, शांत और भयमुक्त (Cool, calm, fearless) वातावरण मिल सके। “पढ़ेगी बेटियां तभी तो बढ़ेगी बेटियां” के ध्येय वाक्य को साकार करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल की कस्बे में खूब सराहना हो रही है।

​मिलेंगी महानगरों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं:
इस स्व-अध्ययन केन्द्र में छात्राओं के लिए शानदार सुविधाएं जुटाई गई हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

​निर्बाध इंटरनेट के लिए 5G स्पीड वाई-फाई।
​प्रत्येक सीट पर मोबाइल/लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट।
​पूर्णतः वातानुकूलित (AC) हॉल और आरामदायक कुर्सियां।
​सुरक्षा के लिए पूरा कैंपस सीसीटीवी (CCTV) कैमरे की निगरानी में।
​फुल लाइटिंग और पावर बैकअप (इन्वर्टर) की सुविधा।
​शुद्ध फिल्टर पेयजल और बालिकाओं के लिए अलग से आधुनिक वॉशरूम।
​नियमित साफ-सफाई, दैनिक समाचार पत्र और पार्किंग व खेल मैदान की सुविधा।

​नाममात्र का है शुल्क
ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा की भावना से इस सर्वसुविधायुक्त ई-लाइब्रेरी का मासिक शुल्क मात्र 300/- रुपये प्रति माह रखा गया है। आयोजकों ने बताया कि लाइब्रेरी में सीटें सीमित हैं, इसलिए जो भी छात्राएं यहाँ प्रवेश लेना चाहती हैं, वे जल्द से जल्द अपनी सीट बुक करवा सकती हैं। इस ई-लाइब्रेरी के खुलने से लोसल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की उन प्रतिभावान बेटियों को बहुत फायदा मिलेगा जो घर के शोरगुल से दूर एकांत में पढ़ाई करना चाहती हैं।

abtakhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar update