आखिर राजमाता गायत्री देवी ने क्यों छोड़ी थी राजनीति, जानें इंदिरा गांधी से मनमुटाव की वजह?
महारानी गायत्री देवी का जन्म एक राजशाही परिवार में हुआ था. राजशाही परिवार में जन्मी राजकुमारी गायत्री देवी ने शादी के बाद अपने राज्य को संभाला और राजनीति में आने के बाद देश को संभाला.
भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में जहां महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं और अपनी काबिलियत के दम देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाती हैं. भारतीय महिला खेल, बिजनेस से लेकर राजनीति में अपनी एक अलग छाप छोड़ रही हैं, लेकिन आज समाज में जो स्थान महिलाओं का है, उसके लिए इतिहास में कुछ महिलाओं ने बहुत संघर्ष किया. उन्हीं महिलाओं में एक नाम महारानी गायत्री देवी का है.
महारानी गायत्री देवी का जन्म एक राजशाही परिवार में हुआ था. राजशाही परिवार में जन्मी राजकुमारी गायत्री देवी ने शादी के बाद अपने राज्य को संभाला और राजनीति में आने के बाद देश को संभाला. गायत्री देवी का जन्म 23 मई 1919 को लंदन हुआ था और वह जयपुर के एक राजघराने से संबंध रखती थी. गायत्री के पिता का नाम राजकुमार जितेंद्र नारयाण था और माता का नाम इंदिरा राजे था, जो बड़ौद के महाराज सयाजीराव की बेटी थीं, जब गायत्री छोटी थी, तभी उनके पिता का निधन हो गया था. उसके बाद गायत्री की माता ने राजघराने की बागडोर संभाली थी.






Comments are closed.