विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनहित में अपील पोस्टर का विमोचन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनहित में अपील पोस्टर का विमोचन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनहित में अपील पोस्टर का विमोचन
जयपुर
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सहयोग ट्रस्ट एवं श्रीमती भूरी देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनहित में जागरूकता हेतु एक अपील पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर का विमोचन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष माननीय वासुदेव देवनानी ने किया।
कार्यक्रम संयोजक दिनकर सारस्वत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे और लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग बनें।
इस अवसर पर डॉ. कपिल देव (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट),डॉ. जितेंद्र पहलाजानी (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), सुनील चौधरी एवं मनीष चौधरी उपस्थित रहे।
डॉ. कपिल देव ने कहा कि तंबाकू के सेवन से होने वाले कैंसर के मामले युवाओं में लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका समाज एवं देश के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से तंबाकू से दूर रहने की अपील की।
डॉ. नेहा शिवराण ने महिलाओं से विशेष रूप से तंबाकू के सेवन से दूर रहने का आग्रह करते हुए कहा कि इसके दुष्प्रभावों में कैंसर का खतरा बढ़ना तथा प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना प्रमुख हैं। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।
Comments are closed.