साइंस कॉलेज में छात्रों का धरना, सीट सरकारीकरण की मांग तेज…

एमएससी केमिस्ट्री की खाली सीटों पर आवेदन शुरू करने की मांग

शुक्रवार को साइंस कॉलेज में एसएफआई से जुड़े छात्रों ने एमएससी केमिस्ट्री की खाली सीटों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों की मांग है कि सेल्फ फाइनेंस की सीटों को सरकारी किया जाए या खाली सीटों के लिए नए आवेदन स्वीकार किए जाएं।

क्या है विवाद

छात्र नेता नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि एमएससी केमिस्ट्री में कुल 50 सीटें हैं, जिनमें 30 सरकारी और 20 सेल्फ फाइनेंस की हैं। इस बार सेल्फ फाइनेंस की 20 सीटों के लिए केवल 9 आवेदन आए हैं, लेकिन आयुक्तालय जयपुर ने इन सीटों की लिस्ट जारी नहीं की। इससे छात्रों में नाराजगी है।

लंबे समय से जारी विरोध

छात्रों ने कहा कि कई दिनों से ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने इस मुद्दे पर कोई कदम नहीं उठाया है। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही लिस्ट जारी नहीं हुई, तो उग्र विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

धरने में शामिल प्रमुख छात्र नेता

धरने में छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप नेहरा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुर्जर, इकाई अध्यक्ष अंकित पचार, सचिव कपिल शर्मा समेत कई छात्र मौजूद रहे।

Comments are closed.