सीकर में आज न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली, हालांकि सुबह की ठिठुरन ने लोगों को सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाने पर मजबूर किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं से ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 दिसंबर तक सीकर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सूखा रहेगा और तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
Comments are closed.