इस्लामिया स्कूल में समर कैंप का समारोह पूर्वक समापन

इस्लामिया स्कूल में समर कैंप का समारोह पूर्वक समापन

इस्लामिया स्कूल में समर कैंप का समारोह पूर्वक समापन

सीकर

इस्लामिया सीनियर सैकण्डरी स्कूल में गत 18 मई से शुरू हुए समर कैम्प- 2026 का समापन बुधवार सुबह धूमधाम से हुआ । कैम्प में छात्राओं को हुनरमंद बनाने के लिए सिलाई, कुकिंग, मेहंदी, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, ब्यूटीशियन, कम्प्यूटर, इंग्लिश स्पोकन और इस्लामिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया
हर हुनर के लिए अलग प्रशिक्षक
कैम्प में छात्राओं को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण विशेषज्ञ अनुदेशकों द्वारा दिया गया, खासकर मेहंदी की बारीकियां नसरीन और सोफिया भाटी ने सिखाईं। टेलरिंग मुस्कान गौरी व अल्फिया भाटी ने, कंप्यूटर का ज्ञान तरन्नुम व सुमैया ने दिया। ब्यूटीशियन कोर्स नफीसा और सानिया तंवर ने, आर्ट एण्ड क्राफ्ट मुस्कान मुंशी ने, इंग्लिश स्पोकन कुलदीप कौर ने और कुकिंग का प्रशिक्षण सुहाना ने दिया । कैम्प की कमान इंचार्ज इस्मत और कन्वीनर डिजिटल निर्माता सबा तंवर के हाथों में रही। उन्होंने बीते बीस दिनों में बालिकाओं को दिए गए प्रशिक्षण पर रोशनी डालते कैम्प आवश्यकता और उपयोगिता की जानकारी दी

प्रबंध समिति ने किया सम्मानित
समापन समारोह में स्कूल प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद शब्बीर, उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान खत्री, सचिव अब्दुल रज़ाक पंवार, कोषाध्यक्ष मक़सूद अहमद पठान सहित सदस्य सलीमुद्दीन जमींदार, इस्लामुद्दीन जाटू, मोहम्मद सद्दीक गौरी, नविदा निर्वाण, आसमीन हैदर करार, हाजी मक़बूल चौहान मस्कतवाला सहित उस्मान कुरेशी, नवाब खां चौहान, अशफ़ाक़ चौहान, लियाकत अली खोखर, महमूद अली कुरेशी, सलीम निर्वाण, मो. कलीम बहलीम, शकील गौड़, मोहम्मद इक़बाल, उस्मान भाटी, वसीम कुरेशी, अजहरुद्दीन कुरेशी, अब्दुल जब्बार कुरेशी आदि गणमान्य लोगों ने प्रतिभागी छात्राओं और सभी प्रशिक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद शब्बीर ने कहा कि ऐसे समर कैम्प छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होंगे जबकि अब्दुल रज़ाक पंवार ने कहा कि हमारा यह पहला प्रयास था, अगले वर्ष इस कैम्प को और विस्तारित रूप देंगे ताकि बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए हुनर सिखाया जा सके. समापन समारोह की शुरुआत मौलाना मोहम्मद जावेद ने कुरआन की तिलावत से की। इसके बाद प्रशिक्षित अनुदेशकों द्वारा छात्राओं को दिए गए प्रशिक्षण का परिणाम सबके सामने रखा गया । अंत में स्कूल के प्राचार्य अब्दुल रउफ़ जोया ने आगन्तुकों का आभार जताया.

 

Comments are closed.