केशवानन्द कॉलेज में नारी शक्ति वंदन पर सम्मेलन का आयोजन

केशवानन्द कॉलेज में नारी शक्ति वंदन पर सम्मेलन का आयोजन

केशवानन्द कॉलेज में नारी शक्ति वंदन पर सम्मेलन का आयोजन
सीकर

एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पी जी कॉलेज भढाढर सीकर के ऑडीटोरियम हॉल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के उपलक्ष्य में सम्मेलन का आयोजन किया गया। बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा गजल ने महिलाओं के अधिकारों को बताते हुए कहा कि जब तक महिलाएं स्वयं जागरूक नहीं होगी तब तक महिला सशक्तिकरण की वकालत करना निरर्थक है। कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर ने बताया कि संसद व राज्य विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल सर्वप्रथम एच डी देवेगौडा सरकार द्वारा 1996 में रखा गया। इसके बाद कई बार इस विधेयक को संसद के पटल पर पास होने के लिए रखा गया किन्तु विफल रहा। अंततः 2023 में 128 वां संवैधानिक संसोधन विधेयक पास हो गया जिसके तहत महिलाओं को संसद व राज्य विधानसभा में एक तिहाई सीटें आरक्षित कर दी गई। जिससे राजनीति में महिलाओं की भागीरदारी बढ जायेगी, जिससे महिलाओं के अधिकारों को एक नया संबल मिलेगा। संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को आज भी पुरूषों के बराबर अधिकार नहीं मिले हुए है, किन्तु शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी भूमिका है। इस अवसर पर संस्था के चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह, पॉलिटेक्निक प्राचार्य जगदीश सौलंकी व समस्त कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

Comments are closed.