केशवानन्द में 69वीं जिलास्तरीय हैंडबॉल व तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ
केशवानन्द में 69वीं जिलास्तरीय हैंडबॉल व तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ
केशवानन्द में 69वीं जिलास्तरीय हैंडबॉल व तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ
सीकर। एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान भढ़ाडर सीकर में 69 जिला स्तरीय हैंडबॉल अण्डर 14 छात्र/छात्रा वर्ग व तीरंदाजी अण्डर 17 व 19 छात्र-छात्रा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी महेन्द्र सहारण ने बताया कि हैंडबॉल के पहले दिन के मुकाबले में कुल 13 मैच खेले गये जिसमें छात्र वर्ग में बीपीएस कान्वेंट बनाम सुभाष स्कूल सेवद , प्रिंस सीकर बनाम सरस्वती इंग्लिश मीडियम, सूरज पलसाना बनाम बीपीएस सीकर, लक्ष्य बिदासर बनाम, पीएम श्री खाटू श्याम केशवानंद सीकर बनाम मैट्रिक्स सीकर , तथा छात्रा वर्ग में अण्डर 17 छात्रा के कुल 09 मैच हुए बीपीएस कान्वेंट बनाम निमेंडिया, जीएसएस बाय बनाम जीएसएस पनिहारवास ,जीएसएस ओतरी बनाम पीएम श्री चौकड़ी , लक्ष्य बिदासर बनाम गोठड़ा भूकरान
व तीरंदाजी प्रतियोगिता में आज 17 छात्र वर्ग में 30 मी. व 20 मी. प्रतियोगिता हुई , तथा छात्रा वर्ग में 30 मी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एडिशनल एसपी शिवभगवान गोदारा , संस्थान के निदेशक रामनिवास ढ़ाका, सह निदेशक गोपाल सिंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिंह तथा पर्यवेक्षक संदीप भामू, सभी संयोजक व सभी ऑफिशियल निर्णायक टीम प्रभारी व दल प्रभारी मौजूद रहे ।
Comments are closed.