चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन दिया जिला कलेक्टर को
चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन दिया जिला कलेक्टर को
सीकर में डॉक्टर्स ने कैशलेस ट्रीटमेंट की सरकारी योजनाओं में सुधार और प्राइवेट हॉस्पिटल्स की बकाया राशि का भुगतान की मांग को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सीकर इकाई, ARISDA सीकर, सीकर प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन, शेखावाटी प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन, इलाज और RMCT से जुड़े डॉक्टर्स शामिल रहे। डॉक्टर्स ने कहा- लोग सरकारी स्कीम के कार्ड से बादाम और तेल ले गए तो ये ध्यान रखना डॉक्टर्स का काम नहीं है। डॉक्टर्स ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में लिखा कि सरकार ने डॉक्टर्स को मेडिकल ट्रीटमेंट के अलावा अन्य कामों में लगा रखा है। RGHS और आयुष्मान योजना जैसी स्कीम्स में काम करने के बावजूद सरकार ने सराहना के बजाय हॉस्पिटल्स की प्रताड़ना शुरू कर दी है। जयपुर में प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉ. सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी की गई, जबकि गलती सरकारी योजनाओं की थी। डॉक्टर्स ने कहा- जिन सरकारी योजनाओं का खुद स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उनमें सुधार किया जाए। इसके बाद डॉक्टर्स से बात कीजिए। उन्होंने कहा- डॉक्टर्स का काम ये देखने का नहीं है कि कार्ड पर जिसका फोटो लगा है, वहीं पेशेंट है क्या? ये काम सरकार का है। सरकार को इन सब चीजों के ट्रैप में बदनाम किया गया। डॉक्टर्स पर FIR दर्ज करना बर्दाश्त के बाहर है। सीकर के प्राइवेट अस्पतालों में 15 अप्रैल से राजस्थान सरकार की RGHS और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत ट्रीटमेंट बंद है। श्रीकल्याण मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व डॉ. विजय बी.लाल डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध के साथ उपचार से जुड़ी सरकारी योजनाओं में सुधार सहित विभिन्न मांगों को लेकर चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अरिस्दा, प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन और राजमेस की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में लिखा कि आरजीएचएस और आयुष्मान योजना में काम करने के बावजूद अस्पतालों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा। अनावश्यक दबाव भी बनाया जा रहा है। ज्ञापन में बिना ठोस जांच के चिकित्सकों पर एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाते हुए उसे रद्द करने की मांग की गई। चिकित्सकों को गैर चिकित्सीय कार्यों से मुक्त रखने, आरजीएचएस सरीखी योजनाओं का बकाया भुगतान जारी करने और कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने सरीखी मांगे भी प्रमुखता से उठाते हुए मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान डॉ. रामदेव चौधरी ,आइएमए जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र बुडानिया, सचिव डॉ सुनील गोरा, अरिसदा जिलाध्यक्ष डॉ अटलसिंह चौधरी, सीकर अध्यक्ष डॉ शिवपाल कुड़ी, उपाध्यक्ष मनोज, डॉ अरविंद महरिया, डॉ आरसी लाम्बा घायल, डॉ देवेंद्र दाधीच, डॉ संदीप सरावगी, डॉ एसएल सोनी, डॉ आरसी ढाका सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकगण मौजूद रहे ।

Comments are closed.