कृषक उत्पादक संगठनों के सीईओ, खाता धारको एवं बोर्ड मेंबर्स हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित |
कृषक उत्पादक संगठनों के सीईओ, खाता धारको एवं बोर्ड मेंबर्स हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित |
सीकर
क़ृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय क़ृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वाधान में सीकर में 10 हज़ार एफपीओ हेतु केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत सीकर और नीमकाथाना व झुंझुनू ,नागौर में सीबीबीओ यथा सोसाइटी ऑफ़ इंडियन इंस्टिट्यूट फॉर रूरल डेवलपमेंट (एसआईआईआरडी) द्वारा संचालित विभिन्न 4 कृषक उत्पादक संगठनों के मुख्य कार्यकारी अधिकारीयों एवं बोर्ड मेंबर्स हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया I उपरोक्त कार्यशाला में उपस्थित किसानों को डीडीएम सीकर एम एल मीना, खंडेला FPO के मैनेजिंग डायरेक्टर Dr नेकीराम आर्य, एसआईआईआरडी सीईओ तुषार शर्मा, एफपीओ कार्यक्रम प्रमुख प्रदीप भातरा ने विभिन्न विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाई एवं सभी कृषक उत्पादक संगठनों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए अपने किसान सदस्यों को अधिक से अधिक गतिविधियों के माध्यम से लाभान्वित करें l इस अवसर पर सीकर जिले में संचालित नीमकाथाना फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नीमकाथाना , ब्रेसिका एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड पाटन, अजीतगढ़ एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड अजीतगढ़ एवं ग्रीन पथ एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटिड खंडेला बुहाना खेतड़ी मुंडवा के समस्त बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे तथा निम्न विषयो पर चर्चाए की गई जिसमें डीडीएम नाबार्ड एम एल मीणा ने गवर्नेंस एवं मैनेजमेंट और बिज़नेस प्लान डेवलपमेंट पर एफपीओ के बारे मे विस्तार से चर्चा की, आर एम धनकड़ ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया, सीबीबीओ एसआईआईआरडी के सीईओ तुषार शर्मा ने एपीओ विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला, परियोजना प्रबंधक प्रदीप भातरा ने कृषक उत्पादन संगठनों की कार्यशैली एवं इसके आगामी विषयो पर प्रकाश डाला, राजेश गुर्जर ने प्रोसेसिंग यूनिट के बारे में बताया एवं एफपीओ योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी l भारत सरकार द्वारा यह योजना उनके भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के लिए लाभकारी होगी l जिला समन्वयक मनीष शर्मा ने कहा कि एफ़पीओ में जो किसान सूचीबद्ध होंगे उनको भारत सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा । उपस्थित निदेशक मंडल व किसानों ने अपने अपने क्षेत्र में स्थापित एफपीओ में अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर योजनाओं का लाभ दिलाने का विस्वास दिलाया। जिसमें एसआईआईआरडी जिला समन्वयक मनीष शर्मा, राजेश गुर्जर, डॉ नेकीराम आर्य ,सुनील खटकड सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित रहे हैं
Comments are closed.