जयपुर में INA Solar की चैनल पार्टनर मीट 4.0 का भव्य आयोजन, सीकर के हाजी फारूक चौहान सम्मानित
जयपुर में INA Solar की चैनल पार्टनर मीट 4.0 का भव्य आयोजन, सीकर के हाजी फारूक चौहान सम्मानित
जयपुर
राजधानी जयपुर में शनिवार को INA Solar की ओर से “चैनल पार्टनर मीट 4.0” का भव्य आयोजन किया गया। टोंक रोड स्थित Maple Leaf में आयोजित इस समारोह में राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए चैनल पार्टनर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में कंपनी की विकास यात्रा, भविष्य की योजनाओं और पार्टनर्स की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
समारोह के दौरान सेल्स और प्रमोशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चैनल पार्टनर्स को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाजी फारूक चौहान को सीकर क्षेत्र में सोलर सेक्टर में उल्लेखनीय कार्य और बेहतरीन योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। सम्मान मिलने पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि चैनल पार्टनर्स ही कंपनी की सफलता की असली ताकत हैं। उनकी प्रतिबद्धता, मेहनत और उत्कृष्ट सेवाओं ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि सफलताओं, साझेदारी और नई संभावनाओं का उत्सव है।
प्रतिनिधियों ने भविष्य में भी चैनल पार्टनर्स के साथ मजबूत सहयोग बनाए रखने का भरोसा जताते हुए कहा कि कंपनी आने वाले समय में सोलर सेक्टर में और बड़े स्तर पर कार्य करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में मिलकर नई उपलब्धियां हासिल करने का संकल्प लिया।

Comments are closed.