डिजिटल तकनीक पर कार्यशाला, कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफर्स को मिली नई तकनीकी जानकारी

डिजिटल तकनीक पर कार्यशाला, कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफर्स को मिली नई तकनीकी जानकारी

डिजिटल तकनीक पर कार्यशाला, कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफर्स को मिली नई तकनीकी जानकारी

सीकर।

डिजिटेक एवं अमर लक्ष्मी विजन के तत्वावधान में आज स्थानीय एक होटल में डिजिटल प्रोडक्ट से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में यूट्यूबर एवं ब्लॉगर के लिए माइक, कैच, फोटोग्राफर के लिए गैंबल, लेंस तथा लाइट की तकनीक के बारे में विस्तार से समझाया गया।इस अवसर पर अमर लक्ष्मी के निदेशक कृष्ण शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई जनरेशन को तकनीक के बारे में जानकारी देना है। साथ ही कंटेंट क्रिएटर, फोटोग्राफर, यूट्यूबर, ब्लॉगर एवं शिक्षा से संबंधित संस्थाओं को डिजिटल तकनीक से अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है।कार्यशाला में कंपनी के विशाल जी, राजा अवस्थी एवं पंकज रोजी उपस्थित रहे। अंचल के सोशल, प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों के अलावा कई फोटोग्राफर भी मौजूद रहे।

Comments are closed.