बिसायती समाज के नवनिर्वाचित उपसभापति व पार्षदों का सम्मान

बिसायती समाज के नवनिर्वाचित उपसभापति व पार्षदों का सम्मान

लोसल में बिसायती समाज के नवनिर्वाचित उपसभापति व पार्षदों का सम्मान

लोसल

 बिसायती विकास समिति राजस्थान की ओर से बिसायती बिरादरी के नवनिर्वाचित उपसभापति एवं पार्षदों के सम्मान में मदरसा दारुल उलूम लोसल, जिला सीकर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थान के विभिन्न नगर निकायों से निर्वाचित बिसायती समाज के 18 पार्षदों को माला, साफा, प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न एवं चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरदारशहर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि निर्वाचित हुए शेर मोहम्मद बिसायती के सम्मान से हुई। उन्हें माला, साफा, विजय शील्ड एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों से निर्वाचित पार्षदों को समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले पार्षदों में खंडेला नगर पालिका के वार्ड 22 से नसीम बानो, वार्ड 33 से मोहम्मद असलम बुरहान, वार्ड 37 से मोहम्मद यूनुस पठान, वार्ड 39 से समीना बानो पठान, वार्ड 38 से नदीम शेख तथा वार्ड 36 से मोहम्मद आकिल शेख शामिल रहे। वहीं लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के वार्ड 5 से शहजादी बानो, नवलगढ़ के वार्ड 37 से शाकीरा बानो एवं वार्ड 40 से मोहम्मद जाबिद कुरैशी उर्फ बाहुबली, मुकुंदगढ़ के वार्ड 21 से मोहम्मद यूनुस गाजीका पठान, लोसल के वार्ड 15 से मेहराज खुर्शीद पठान तथा वार्ड 12 से मोहम्मद खालिद शेख को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सरदारशहर नगर परिषद के वार्ड 40 से निर्वाचित अफसान बानो, नोखा मंडी नगर पालिका के वार्ड 33 से मोहम्मद आरिफ कुरैशी, रतननगर के वार्ड 13 से मोहम्मद असमत अली गाजीका तथा सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड 30 से निर्वाचित मोहम्मद ओवेस बिसायती सौदागर का भी सम्मान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता बिसायती विकास समिति राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मालिक लोसल ने की। समिति के प्रदेश महासचिव जमील बिसायती मेड़ता सिटी, प्रदेश मुख्य सलाहकार मोहम्मद इस्माईल खंडेलवी लोसल, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता शकील बुरहान बिसायती सीकर सहित प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं समाज के मौजीज लोगों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन मास्टर शाकिर हुसैन दांता ने किया। इस दौरान समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे समाज एवं अपने-अपने वार्ड की जनता के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा जताई।

समारोह के अंत में सरदारशहर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि शेर मोहम्मद बिसायती सहित सभी 18 नवनिर्वाचित पार्षदों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के जिम्मेदार लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपने वार्ड की जनता और बिसायती बिरादरी की जरूरत के समय हर संभव सहयोग एवं सेवा के लिए सदैव तैयार रहेंगे।

Comments are closed.