पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा का सीकर दौरा, कल्याण धाम में दर्शन कर गौ सम्मान अभियान में सहभागिता का किया आह्वान
पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा का सीकर दौरा, कल्याण धाम में दर्शन कर गौ सम्मान अभियान में सहभागिता का किया आह्वान
पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा का सीकर दौरा
कल्याण धाम में दर्शन कर गौ सम्मान अभियान में सहभागिता का किया आह्वान
सीकर
नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा आज एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। अपने दौरे के दौरान मिर्धा सबसे पहले जिला भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके बाद ज्योति मिर्धा शहर के महामंदिर रोड स्थित कल्याण धाम पहुंचीं। यहां उनके आगमन पर कल्याण धाम के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा एवं व्यवस्थापक रवि प्रसाद शर्मा द्वारा उनका स्वागत किया गया। मिर्धा ने भगवान कल्याण के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर धोक लगाई और प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले “गौ सम्मान आह्वान अभियान” को लेकर भी चर्चा की। मिर्धा ने उपस्थित लोगों एवं शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि गौ सेवा और संरक्षण हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ऐसे में इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ लोगों को एकजुट करने का कार्य भी करते हैं। मिर्धा ने भरोसा जताया कि सीकर की जनता इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी और गौ माता के सम्मान के इस प्रयास को सफल बनाएगी। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर 26 अप्रैल के अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंचाने का निर्णय किया।
Comments are closed.