वृद्धजन सेवा के लिए चिरंजीलाल सैनी सम्मानित, पद्मश्री डॉ. माया टंडन ने किया सम्मान प्रदान
वृद्धजन सेवा के लिए चिरंजीलाल सैनी सम्मानित, पद्मश्री डॉ. माया टंडन ने किया सम्मान प्रदान
श्रीमाधोपुर क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक संस्था ‘गुरु कृपा वृद्धजन सेवा संस्था’ के संयोजक एवं मूंडरू निवासी चिरंजीलाल सैनी को वृद्धजनों के प्रति उनके समर्पित निस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुप्रसिद्ध पद्मश्री डॉ. माया टंडन द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप सैनी को ‘अनमोल रतन’ नामक पुस्तक भेंट की गई। यह पुस्तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके संदेशों पर आधारित है, जिसकी लेखिका डॉ. दर्शनी प्रिय हैं। पुस्तक में देश की 35 पद्मश्री विभूतियों के प्रेरक कार्यों और उनके जीवन संघर्षों का उल्लेख किया गया है। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने चिरंजीलाल सैनी के सेवा भाव की मुक्तकंठ से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा के लिए सैनी जिस समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments are closed.