सड़क चौड़ाईकरण को लेकर नगर परिषद ने की निशानदेही कार्रवाई

सड़क चौड़ाईकरण को लेकर नगर परिषद ने की निशानदेही कार्रवाई

सीकर

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर परिषद सीकर द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। गुरुवार को नगर परिषद सीकर की ओर से सड़क चौड़ाईकरण को लेकर मौके पर निशानदेही की कार्रवाई की गई।
नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस लाइन रोड पर फाटक नंबर 2 से पुरोहित जी की ढाणी होते हुए शिव मंदिर मार्ग से रामदेव मंदिर के आगे तिराहे से उत्तर दिशा में स्थित तिराहे तक 40 फीट तथा इसके आगे झुंझुनूं-जयपुर बाईपास तक 60 फीट सड़क चौड़ाईकरण के लिए निशानदेही की गई।
वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि मास्टर प्लान एवं जोनल प्लान के अनुरूप शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ाईकरण किया जा रहा है, ताकि भविष्य में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित किया जा सके तथा आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुगम यातायात वाला शहर बनाना है। सड़क चौड़ाईकरण से क्षेत्र में यातायात सुचारु होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा आमजन को राहत मिलेगी।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शहर विकास एवं जनहित के कार्यों में नगर परिषद का सहयोग करें, ताकि सीकर को बेहतर एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा सके।
कार्रवाई के दौरान एटीपी नरेंद्र कुमार नट, प्रवर्तन दस्ता टीम, संबंधित जोन प्रभारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

Comments are closed.