सीएलसी हाई स्कूल झुंझुनूं का कक्षा 10 सीबीएसई परिणाम शानदार, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास

सीएलसी हाई स्कूल झुंझुनूं का कक्षा 10 सीबीएसई परिणाम शानदार, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास

सीएलसी हाई स्कूल झुंझुनूं का कक्षा 10 सीबीएसई परिणाम शानदार, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास
झुंझुनूं।

सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम में सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल, सीएलसी हाई स्कूल झुंझुनूं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक श्रेष्ठता को एक बार फिर साबित किया है।
विस्तृत जानकारी देते हुए सीएचएस ऐकडेमिक हेड उपकरण सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र प्रियांशु ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं प्राची सिंह ने 96.40 प्रतिशत, चंचल शेखावत ने 95.60 प्रतिशत, समीक्षा ने 95.40 प्रतिशत तथा दीक्षा कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 26 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक तथा 32 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सीएचएस की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिचय दिया है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यार्थियों की इस सफलता पर सीएलसी परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएचएस झुंझुनूं लगातार अपने उत्कृष्ट परिणामों के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है, जहाँ विद्यार्थियों को न केवल उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाती है, बल्कि उन्हें जीवन में सफलता के लिए भी तैयार किया जाता है।

Comments are closed.