सीकर में हरियाली की बड़ी पहल: तोदी नगर में 60 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सीकर में हरियाली की बड़ी पहल: तोदी नगर में 60 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सीकर में हरियाली की बड़ी पहल: तोदी नगर में 60 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सीकर
मानसून की दस्तक के साथ ही सीकर जिले में पौधारोपण अभियान ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में शहर के तोदी नगर में पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान करीब 60 पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल की सामूहिक जिम्मेदारी भी स्थानीय लोगों ने अपने हाथों में ली। इस अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ सर्जन डॉ. महेश राव ने किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखरेख करने का आह्वान किया। पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. स्वाती मिश्रा, डॉ. राकेश ओला, डॉ. सुखचैन, उम्मेद पूनिया, कमल मोर्या, मिथलेश शर्मा, नरेन्द्र, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में तोदी नगर के निवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क क्षेत्र में हरियाली बढ़ने से न केवल पर्यावरण शुद्ध होगा बल्कि क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों को भी स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने इस मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया। हरियाली की ओर बढ़ता तोदी नगर अब पर्यावरण संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभर रहा है।


Comments are closed.