सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम-2026: प्रिंस एकेडमी की तान्या सावनसुखा ने 99.80% अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव

सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम-2026: प्रिंस एकेडमी की तान्या सावनसुखा ने 99.80% अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव

सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम-2026 में प्रिंस एकेडमी की छात्रा तान्या सावनसुखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक प्राप्त कर 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अपनी इस अद्भुत सफलता के साथ तान्या देशभर के टॉप स्कोरर्स में शामिल रही हैं।

तान्या ने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी एवं पेंटिंग में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जबकि हिस्ट्री विषय में 99 अंक हासिल किए।

विषयवार अंक इस प्रकार रहे—
इंग्लिश – 100/100
पॉलिटिकल साइंस – 100/100
जियोग्राफी – 100/100
हिस्ट्री – 99/100
पेंटिंग – 100/100

तान्या के पिता तरुण सावनसुखा व्यवसायी हैं तथा माता विनिता सावनसुखा गृहिणी हैं। तान्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया है।

उन्होंने प्रिंस एकेडमी के छात्रावास में रहकर प्रतिदिन लगभग 6 से 7 घंटे नियमित अध्ययन किया। तान्या ने बताया कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन उनकी सफलता के प्रमुख आधार रहे।

भविष्य की योजनाओं के बारे में तान्या ने कहा कि उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है।

तान्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए तान्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

Comments are closed.