सेवा भाव की एक गहरी अलख, मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कच्ची बस्ती में परिंडे लगाए
सेवा भाव की एक गहरी अलख, मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कच्ची बस्ती में परिंडे लगाए
सीकर
भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच मानवीय संवेदनाओं को जीवंत करते हुए सेवा और परोपकार की एक अनूठी मिसाल पेश की है। परिंडा अभियान के अंतर्गत समाजहित के एक महत्वपूर्ण प्रकल्पों को पूर्ण किया गया, जिसमें एक ओर मूक पक्षियों की प्यास बुझाने का जतन किया गया, प्रियंक जैन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भीषण ग्रीष्मकाल के दौरान बेजुबान पक्षियों राहत पहुंचाना जीव दया के संकल्प के साथ बस डिपो स्थित कच्ची बस्ती के विभिन्न स्थानों पर जल पात्र (परिंडे) स्थापित किए, ताकि पक्षियों को पेयजल के लिए भटकना न पड़े। इस दौरान करणी सेवा संस्थान के शैतान सिंह काव्या आलोक काला जुगल काला प्रियंक जैन समर्पित सदस्यों ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दीं।यह प्रयास न केवल भीषण गर्मी में राहत का माध्यम बना है, बल्कि समाज में सेवा भाव की एक गहरी अलख भी जगाता है। कच्ची बस्ती के लोगों ने एक-एक परिंडा लगाकर उनमें नियमित पानी डालने की जिम्मेदारी ली।
Comments are closed.