69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता: राजस्थान व पंजाब की शानदार जीत

69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता: राजस्थान व पंजाब की शानदार जीत

69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता: राजस्थान व पंजाब की शानदार जीत
सीकर
School Games Federation of India के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-14 बालक) के अंतर्गत SBS Group of Education, सबलपुरा (सीकर) में मंगलवार को खेले गए लीग मुकाबलों में कई टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। ग्राउंड-02 पर खेले गए राजस्थान बनाम महाराष्ट्र मुकाबले में राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 8 विकेट पर 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान के ओपनर प्रतुल शर्मा (45 रन, 28 गेंद) और दक्ष (20 रन) ने 66 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। राजस्थान ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीता। ग्राउंड-03 पर खेले गए पंजाब बनाम आंध्र प्रदेश मुकाबले में पंजाब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 180 रन बनाए। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम 83 रन पर सिमट गई। इस तरह पंजाब ने यह मुकाबला 97 रन से जीत लिया। पंजाब की ओर से अच्युतम शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अन्य मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, IPSC, तेलंगाना, चंडीगढ़, CBSE एवं CISCE टीमों ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में देशभर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में लीग मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण खेले जाएंगे।

Comments are closed.