जाट समाज सीकर राजस्थान के द्वारा नरेश मीणा के आंदोलन को पूर्ण समर्थन
जाट समाज सीकर राजस्थान के द्वारा नरेश मीणा के आंदोलन को पूर्ण समर्थन
जाट समाज सीकर राजस्थान के द्वारा नरेश मीणा के आंदोलन को पूर्ण समर्थन
सीकर
जाट समाज सीकर, राजस्थान की ओर से समाज के संरक्षक नरेंद्र धायल जयपुर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे, जहां वर्तमान में भाई नरेश मीणा छात्र हितों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हुए हैं।नरेंद्र धायल ने जाट समाज की ओर से नरेश मीणा को औपचारिक समर्थन पत्र सौंपते हुए स्पष्ट किया कि जाट समाज, सीकर इस आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ा है। नरेंद्र धायल ने बताया कि –
“नरेश मीणा एक जुझारू जनसेवक हैं, जो वर्षों से जनता की वाजिब मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। वर्तमान आंदोलन जिन मासूम बच्चों की विद्यालय में शहीद जैसी स्थितियों में मृत्यु हुई, उनके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए है। हम मांग करते हैं कि सरकार प्रत्येक शहीद छात्र के परिवार को ₹50 लाख का मुआवजा दे तथा मीणा साहब की सभी न्यायोचित मांगों को अविलंब पूरा करे।”जाट समाज ने यह भी कहा कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा, जिसमें समाज के सभी वर्ग नरेश मीणा के साथ खड़े रहेंगे यह केवल नरेश मीणा का आंदोलन नहीं, यह हर उस नागरिक की आवाज है जो न्याय, समानता और पारदर्शिता में विश्वास रखता है।
आज के इस समर्थन कार्यक्रम में जाट समाज के कई वरिष्ठ सदस्य, समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं –
नरेंद्र धायल – संरक्षक, जाट समाज सीकर सांवरमल मुवाल – अध्यक्ष, वीर तेजाजी सेवा संस्थान
शहजाद भाटी मंडावरा – सदस्य, मौलाना आज़ाद अंजुमन कमेटी महेन्द्र नेहरा अभिनव जाखड़ संदीप खीचड अजीत जाखड़ मोनू गोकुलपुरा तथा जाट समाज व अन्य संगठनों से जुड़े अनेक कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। जाट समाज का यह रुख स्पष्ट है कि “जनता की आवाज़ उठाने वाले के साथ अन्याय हुआ तो चुप नहीं बैठेंगे यदि सरकार ने मांगे नहीं मानीं, तो हम भी नरेश मीणा के साथ राज्यव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।”
Comments are closed.