शिक्षा सेवा के 33 वर्षों के बाद, निसार अहमद जाटू को भावभीनी विदाई

शिक्षा सेवा के 33 वर्षों के बाद, निसार अहमद जाटू को भावभीनी विदाई

शिक्षा सेवा के 33 वर्षों के बाद, निसार अहमद जाटू को भावभीनी विदाई

सीकर

राजस्थान के शिक्षा विभाग में 33 वर्ष 3 माह तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ शिक्षक निसार अहमद जाटू का रिटायरमेंट कार्यक्रम आज उनके स्कूल में भावनात्मक और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। उनकी सेवानिवृत्ति की आधिकारिक तारीख 30 सितम्बर 2025 है, लेकिन आगामी लगातार अवकाशों को देखते हुए आज अंतिम कार्य दिवस पर स्कूल स्तर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और जाटू के शिक्षा जगत में अतुलनीय योगदान को सराहा। कार्यक्रम में भावुक कर देने वाले गीत और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने माहौल को भावनाओं से भर दिया। विदाई गीत ने सभी की आंखें नम कर दीं और स्वयं निसार जाटू ने कहा कि, यह गीत वर्षों तक दिमाग और दिल में गूंजता रहेगा।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि शाम को सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, निवर्तमान सभापति जीवन खान, पार्षद इमरान बेहलीम, वहाब भुट्टो और अकरम खत्री निसार जाटू के निवास पर पहुंचे और उन्हें उनके सुनहरे सेवा काल के लिए मुबारकबाद दी।

निसार अहमद जाटू ने न केवल शिक्षा विभाग में बल्कि इससे पहले सरकारी एवं निजी क्षेत्र में बतौर मेकेनिकल इंजीनियर 6 वर्षों तक कार्य किया। इस प्रकार उनका कुल सेवा अनुभव लगभग चार दशकों का रहा, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उनका निजी रिटायरमेंट कार्यक्रम 30 सितम्बर 2025 के बाद आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर निसार जाटू ने सभी शुभचिंतकों, स्टाफ सदस्यों, ग्रामवासियों और बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

आप सभी की दुआओं और अल्लाह पाक के करम से इस मुकाम तक पहुंचा हूँ। यह प्यार और सम्मान मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

 

 

Comments are closed.