कल्याण अस्पताल में समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
सीकर |
जिले के सबसे बड़े कल्याण अस्पताल में समस्याओं को लेकर लोगों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। श्री मानव सेवा संस्थान के भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि अस्पताल में गंदगी पसरी पड़ी है। टूटी फूटी पाइप लाइनों से परिसर में गंदगी फैलती है। बाथरूमों के नल भी टूटे हैं। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले में अधीक्षक को अवगत भी कराया गया है, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
Comments are closed.