लायंस क्लब सीकर का सेवा संकल्प “आओ हर घर दीपावली मनाएं”

ज़रूरतमंदों और गौ सेवकों को वितरित किए गए दीपावली स्पेशल राशन और पूजन किट

लायंस क्लब सीकर का सेवा संकल्प “आओ हर घर दीपावली मनाएं”

ज़रूरतमंदों और गौ सेवकों को वितरित किए गए दीपावली स्पेशल राशन और पूजन किट

सीकर
लायंस क्लब सीकर अध्यक्ष मणि शंकर काबरा ने बताया कि लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा दीपावली पर्व पर शहर के जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री, मिठाई एवं पूजन सामग्री के विशेष किट वितरित किए। क्लब सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि यह पहल हाल ही में आयोजित बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार सदस्यों के परस्पर सहयोग से की गई। “दीपावली पर हर परिवार खुशियां मनाए” — इसी भावना से क्लब ने गौ सेवकों कर्मचारी,जरूरत मंद परिवारों को किट वितरित कर सेवा कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम में श्री मदन लाल इनानिया, वरिष्ठ लायन शिव कुमार अग्रवाल, लायन डॉ RC अग्रवाल,वरिष्ठ सदस्य विश्वनाथ अग्रवाल, पवन सराफ, हरि प्रसाद मोदी,एवं विनोद अग्रवाल, पंडित जयपाल इंदौरिया उपस्थित रहे। सदस्यों ने बताया कि क्लब आने वाले समय में भी सामाजिक सरोकार और जन कल्याण के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

 

 

Comments are closed.