प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल में अवाॅर्ड सेरेमनी का आयोजन

प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल में अवाॅर्ड सेरेमनी का आयोजन

प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल में अवाॅर्ड सेरेमनी का आयोजन

 

सीकर

 

पालवास-श्यामपुरा, सीकर स्थित प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल में को-करिकुलर एक्टिविटीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंथली व एसटीएसई टेस्ट सीरीज, हिन्दी ग्रामर एवं करेंट अफेयर्स प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 358 विद्यार्थियों को मेडल, रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया गया।

मिडिल, सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी तीन वर्गों में आयोजित हुई करंट अफेयर्स प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में प्रथम रैंक हासिल करने वाले जितेंद्र, सुरेंद्र एवं मिताली सिंह प्रत्येक को 2100-2100 रू. का नकद पुरस्कार, द्वितीय रैंक हासिल करने वाले वासुदेव, हर्षवर्धन एवं जसवंत को 1100-1100 रू. का नकद पुरस्कार एवं तृतीय रैंक हासिल करने वाले लक्ष, हरीश एवं महिपाल को 500-500 रू. का नकद पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रामचरण यादव, एकेडमिक हेड पीके बराला, विक्रम सिंह शेखावत, विजय खेदड़, काॅर्डिनेटर्स व शिक्षकों सहित हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments are closed.