लायंस क्लब कल्याण धणी का द्वितीय पदस्थापना समारोह का आयोजन
लायंस क्लब कल्याण धणी का द्वितीय पदस्थापना समारोह का आयोजन
लायंस क्लब कल्याण धणी के द्वितीय पदस्थापना समारोह का आयोजन जैन भवन में किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों का माल्यार्पण से किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष संतोष शर्मा ने की । समारोह के मुख्य अतिथि सह प्रांतपाल प्रथम पीएमजेएफ डा. आशुतोष वशिष्ठ ने सभी को लायनवाद के सिद्धांतों को अपनाते हुए मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया । विशिष्ठ अतिथि प्रांतीय सचिव लीडरशिप डा. कमल वशिष्ठ द्वारा नये सदस्यों को शपथ दिलाई गई । समारोह में अगले वर्ष हेतु नवीन कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया । जिसमें सीए उदेश घासोलियां को अध्यक्ष, अरविंद माथुर को सचिव, मनोज लुहारिया को कोषाध्यक्ष और नरेश प्रधान को क्लब प्रशासक चुना गया । पदस्थापना अधिकारी सह प्रातपाल प्रथम आशुतोष वशिष्ठ ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई । कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन ला. कृपाल सिंह , जोन चेयरमैन ला. सुरेन्द्र चौधरी, जीईटी कोर्डिनेटर सीए राजीव लोचन शर्मा और वरिष्ठ लायन पीएमजेएफ ला. रामगोपाल बियाणी ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में शेखावाटी के सभी लायंस और लियो क्लब के पदाधिकारी शामिल रहें । कार्यक्रम का संचालन ला. नरेश प्रधान ने किया । कार्यक्रम में लायन नरेश प्रधान, हेमा प्रधान, विनिका घासोलियां, रंजना माथुर, रेणु लुहारिया, विजय कुमावत, अनिता कुमावत, सोमेन्द्र कुमावत, सुशिला कुमावत, विजय शर्मा, सरोज शर्मा, प्रियंका खटोड़, संदीप कुमार, मंजुला हर्षवाल सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहें। अंत में कार्यक्रम संयोजक ला. अनुराग खटोड़ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.