राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित जादूगर आंचल का पहला शो आयोजित – दर्शकों की भारी भीड़
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित जादूगर आंचल का पहला शो आयोजित – दर्शकों की भारी भीड़
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित जादूगर आंचल का पहला शो आयोजित – दर्शकों की भारी भीड़
सीकर।
भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, मूल रूप से बाजोर (सीकर) निवासी विश्व विख्यात जादूगर आंचल के मेगा शो का भव्य शुभारंभ रविवार शाम 4:00 बजे सीकर के रामलीला मैदान में हुआ। शुरुआत में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और शो हाउसफुल रहा।
शुभारंभ समारोह सूर्य मठ पीठाधीश्वर महंत अवधेशाचार्य जी महाराज और जीण माता मंदिर के महंत राहुल जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर रहे, जबकि अध्यक्षता सीकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, सांस्कृतिक मंडल सीकर के मंत्री जगदीश प्रसाद चौकड़ीका, एडीएम सिटी भावना शर्मा, पूर्व एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़, भाजपा नेता गजानंद कुमावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा दयाल सिंह शेखावत, मितेश जी अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, सनू मोदी, गौ सेवक चतुर्भुज कुमावत, मामा–भांजा कॉमेडी के मुकेश सैनी व दिनेश कौशिक, राधेश्याम पारीक भी मंचासीन रहे। संचालन नरेश सैन ने किया।
आंचल मैजिक शो के डायरेक्टर गिरधारी कुमावत ने बताया कि शो सोमवार से शुक्रवार शाम 7:00 बजे – एक शो, तथा शनिवार व रविवार दोपहर 1:00 बजे, शाम 4:00 बजे और रात 7:00 बजे – तीन शो आयोजित होंगे।
जादूगर आंचल ने बताया कि पिछले 28 वर्षों में वे भारत के 17 राज्यों और कई देशों में 15,000 से अधिक शो कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह शो केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षाप्रद, प्रेरणादायक तथा सामाजिक मूल्यों व सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला है।
Comments are closed.