वक्फ संपत्ति संरक्षण अभियान, सीकर में वक़्फ़ बोर्ड और एम ए जी की कोशिशों से “उम्मीद पोर्टल” पर पंजीयन कार्य कामयाब, सभी का जताया आभार 

वक्फ संपत्ति संरक्षण अभियान, सीकर में वक़्फ़ बोर्ड और एम ए जी की कोशिशों से "उम्मीद पोर्टल" पर पंजीयन कार्य कामयाब, सभी का जताया आभार 

वक्फ संपत्ति संरक्षण अभियान
———————–
सीकर में वक़्फ़ बोर्ड और एम ए जी की कोशिशों से “उम्मीद पोर्टल” पर पंजीयन कार्य कामयाब, सभी का जताया आभार
उम्मीद पोर्टल पर जिला सीकर में 451, राजस्थान में 22238 और भारत में 517082 वक्फ संपत्तियों से संबंधित डाटा अपलोड हुए। नई संपत्तियों का पंजीयन जल्द होगा शुरू।

प्रबुद्धजनों ने टीम का किया इस्तकबाल

सीकर/

भारत सरकार के वक्फ संशोधन कानून 2025 के अनिवार्य आदेशानुसार वर्तमान में वक़्फ़ बोर्ड में दर्ज सीकर जिले की वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर पंजीयन (डाटा अपलोड) अभियान वक़्फ़ बोर्ड , अल्पसंख्यक विभाग, माइनॉरिटी अफेयर्स ग्रुप (MAG) और समाजसेवकों के संयुक्त प्रयास से कामयाब हुआ जिसके लिए मुस्लिम समाज ने खुशी का इजहार करते हुए सराहना की। वहीं प्रबुद्धजनों ने बधाई देते हुए समस्त सहयोगियों का इस्तकबाल किया।
एडवोकेट शब्बीर कमाल, वक़्फ़ बोर्ड सीकर जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद रफीक गौड़, मोहम्मद अली खत्री ने सीकर शहर का 95% उम्मीद पोर्टल कार्य पूर्ण होने पर निःशुल्क सेवा केन्द्र अमन स्कूल पहुंचकर एम ए जी महासचिव निसार अहमद जाटू, पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद अली बडगुजर, वक्फ बोर्ड मेंबर और अमन के एकेडमिक डायरेक्टर और निःशुल्क सेवा केन्द्र प्रभारी का इस्तकबाल किया और मुंह मीठा करवाया।एडवोकेट कमाल ने कहा कि उम्मीद पोर्टल पर पंजीयन केवल डाटा प्रक्रिया नहीं थी बल्कि वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उम्मीद पोर्टल पर डाटा अपलोड स्थिति
अंतिम तिथि तक सीकर जिले में 451, राजस्थान में 22238 और भारत में 517082 वक्फ संपत्तियों का उम्मीद पोर्टल पर डाटा अपलोड हुआ जिसमें उक्त डाटा में सीकर जिला में 25, राजस्थान में 892 और पूरे भारत में 10872 आवेदन में कमी रहने से दुबारा आवेदन हुआ।

उम्मीद पोर्टल कार्य में सराहनीय योगदान
उम्मीद पोर्टल पंजीयन कार्य में जिला सीकर में सहयोग करने हेतु सीकर में निःशुल्क सेवा केंद्रों की स्थापना की गई थी जिसमें “मारवाड़ हॉस्टल, धोबियान मस्जिद के पास, पिपराली रोड़ सीकर” केन्द्र पर वक्फ बोर्ड कार्मिक मोहम्मद हनीफ , जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी रवि जी, वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष इकबाल मोती खां के नेतृत्व में सोनू खान, इमरान खान, गुफरान खान, विष्णु कुमार, मोहम्मद इरफान और
“अमन सीनियर सैकंडरी स्कूल, दीन मोहम्मद रोड़, सीकर” में वक्फ बोर्ड मेंबर और एम ए जी पदाधिकारी इंजीनियर असरार अहमद के नेतृत्व में प्रिंसिपल असलम खान मोहम्मद समाखी, मोहम्मद हनीफ, इंजीनियर शोयब पंवार और “आई के एसोसिएट्स, अबूबकर मार्केट, मोचीवाड़ा , सीकर” में वक्फ बोर्ड उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद रफीक गौड़ के नेतृत्व में एडवोकेट मो इरशाद खींची और “मदरसा तालीमुल कुरान रोशनगंज सीकर” में एम. ए. जी. कोषाध्यक्ष और वक्फ बोर्ड मेम्बर हाजी अहसान अली गौड़ के नेतृत्व में खुर्शीद अहमद, हेडमास्टर मोहम्मद खालिद और
” प्रत्येक तहसील पर एक सेवा केन्द्र” में डाटा अपलोड कार्य किया गया। वहीं फील्ड में जागरूकता और सहयोग में एमएजी पदाधिकारी और वक्फ बोर्ड मेंबर मो जावेद चौहान (सह सचिव), सय्यद मकसूद, मोहम्मद रमजान खिलजी, एम ए जी पदाधिकारी मोहम्मद युनूस कासमी अध्यक्ष, महासचिव निसार अहमद जाटू, मोहम्मद अली बडगुजर, एडवोकेट अताउल्लाह, मौलाना केशर आलम, लियाकत अली बेहलीम, अबरार कछावा, मोहम्मद रफीक मास्टर, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद अली खत्री, नसीर अहमद आगा खां गौड़, मो जमील चौहान, मोहम्मद रफीक चौधरी, रहीस खान, इकबाल खान, डॉ. जाकिर बडगुजर, टीम अमन स्कूल सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग किया ।
तकनीकी समस्याओं और सर्दी के बावजूद दिन रात मेहनत कर अभियान में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों और कौम के फिक्रमंद और हौसला अफजाई करने वाले सभी लोगो का प्रबुद्धजनो ने आभार जताया.

Comments are closed.