विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित

कंवरपुरा (धोद, सीकर)
शहीद परमेश्वर लाल बिजारनिया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंवरपुरा में भामाशाह विक्रम सिंह बिजारनिया के सौजन्य से कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भामाशाह विक्रम सिंह की माता भंवरी देवी तथा उनकी पुत्री प्राची भी उपस्थित रहीं। प्राची एस.के. स्कूल, सीकर की छात्रा हैं और वर्तमान में ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। कार्यक्रम में दीनदयाल , सरपंच गोवर्धन  बाजिया सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने सहयोग प्रदान किया। स्वेटर वितरण से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। विद्यालय के स्टाफ एवं प्रधानाचार्य महोदय ने भामाशाह विक्रम सिंह बिजारनिया एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु में विद्यार्थियों को राहत प्रदान करना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना रहा।

Comments are closed.