राज्य स्तरीय शूटिंग बाल चैंपियनशिप का हुआ आगाज

समापन के साथ राजस्थान टीम का होगा चयन

राज्य स्तरीय शूटिंग बाल चैंपियनशिप का हुआ आगाज
समापन के साथ राजस्थान टीम का होगा चयन

सीकर

44 वीं राज्यस्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप 2025-26 सीनियर (महिला/पुरुष) का आज 3 जनवरी को परम डिफेंस एकेडमी नवलगढ़ रोड- सीकर में शुभारम्भ हुआ। डॉ॰ सुनीता चौधरी ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा उपजिला प्रमुख ताराचंद घायल शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीतराज तोमर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव फूलसिंह ओला राजेश कटेवा भाजपा नेता राजस्थान शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएन उपाध्याय ,महासचिव डॉ॰ ओ पी माचरा , भंवरलाल गढ़वाल (से.अ.), ओमप्रकाश महला उपस्थित रहे । जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उपजिला प्रमुख ताराचंद घायल के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और तमाम जिलों की टीमों के खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए परिचय लिया व कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव फूलसिंह ओला ने बच्चों को मोटिवेट किया और सभी टीमों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। आयोजन सचिव – रमेश गढवाल ने बताया कि मैच का शुभारंभ कलेक्टर मुकुल शर्मा ने फीता काटकर एवं उप जिला प्रमुख द्वारा ग्राउंड पर सर्विस बॉल करके किया गया कल प्रतियोगिता का समापन होगा एवं राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा। इस मौके पर राजस्थान शूटिंग के तमाम पदाधिकारी जिला शूटिंग बोल संघ के सीकर के तमाम पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे.

Comments are closed.