भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह आए सीकर प्रवास पर
भारत रत्न स्व. वाजपेयी के नेतृत्व में देश ने अनेक उपलब्धियां हांसिल की - भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह आए सीकर प्रवास पर
भारत रत्न स्व. वाजपेयी के नेतृत्व में देश ने अनेक उपलब्धियां हांसिल की – भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह
सीकर
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अरूण सिंह रविवार को सीकर प्रवास पर रहे। वे भाजपा कार्यालय में आयोजित एसआईआर, पीबीजी राम जी, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), संगठन सशक्तिकरण पखवाड़ा और अटल स्मृति वर्ष अभियान की कार्यशाला में मुख्य वक्ता थे। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, मनोज सिंघानिया, पूर्व विधायक केडी बाबर, मधु कुमावत आदि मंचस्थ रहे। पदाधिकारियों ने माँ भारती व पार्टी के संस्थापकों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा के संस्थापक रहे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की थी। कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा निरंतर आगे बढ़ती का काम किया। कहा कि अटलजी की सोच भारत को सशक्त, सक्षम व मजबूत बनाने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्व. वाजपेयी के इन्हीं सपनों को साकार करने का काम रहे हैं। कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अटलजी के सपनों का भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नरेगा में खड्डे खोदने का काम किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने संविधान में संशोधन करके पीबीजी राम जी नाम करके मजदूरों को अब १२५ दिन को रोजगार तय करके उनका बेहतर भविष्य बनाने का काम किया है। अब इसी में नए तालाब, स्कूल, डिस्पेंसरियां, डेम आदि बनेंगे।
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में नरेगा के समय काम ही नहीं हुआ था, प्रोजेक्ट बने ही नहीं, मनरेगा के नाम पर एक सडक़ को कई बार बनाया गया। कहा कि कांग्रेस पार्टी नकारात्मक राजनीति करके भ्रम फैलाने में लगी हुई है, इसीलिए उसकी लगातार हार हो रही है और वह आज भी हार का ही सामना कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन में बेहतर कार्य किया जा रहा है। कहा कि राजस्थान में चल रहे एसआईआर में ध्यान से काम करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति पार्टी नीति, नियत व कार्ययोजना को लेकर चुनाव जीतती है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकारें अच्छा काम कर रही है।
अरूण सिंह के कार्यशाला में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा, साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचने पर रास्ते में जेसीबी के ऊपर से फूलों की बरसात करके व मुख्य द्वार पर बड़ी माला पहनाकर राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह का स्वागत किया गया।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान रामावतार रूंथला, नेमीचंद कुमावत, बनवारीलाल यादव, पूर्णमल गुर्जर, प्रभुसिंह सेवद, रमेश जलधारी, सजन सैनी, सुमन वर्मा, श्रीहरि बियाणी, करण सिंह, सुल्तान खीचड़, राजकुमार महला, मुलचंद रणवां, प्रभुसिंह गोगावास, अनुराधा, कंचन अग्रवाल, अनिता शर्मा, स्वदेश शर्मा, सुरेश सैनी, मुस्ताक अहमद, दिनेश भादवासी, यश जलधारी, जयदीप रेपसवाल, जितेश शर्मा, जयदीप त्रिलोकपुरा, धनराज, त्रिभुवन सिंह, ओमेंद्र चारण, मनोज धाबाई, इंद्र शर्मा, परमेश्वर शर्मा, सुशील शर्मा, विजयपाल चिराणियां, सुभाष भामू, जितेंद्र सिंह मंढ़ा, मदन मावलिया, फूलचंद बाजिया, जितेंद्र बाजिया, नंदकिशोर सैनी, भंवरलाल जांगिड़, डॉ. बीएल रणवां, वरूण कुशलेश शर्मा, मनोहरलाल सैनी, नरेंद्र कौशिक, गजेंद्र सिंह, भंवरी खोखर, सजन सिंह निर्वाण, सोनू सोनी, रामप्रसाद मिश्रा, प्रियंका बाजिया, भजनलाल टेलर, जावेद किरडोली, मदन जांगिड़, आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.