भवानी सिंह का भारतीय वन सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

लक्ष्मणगढ़, फ़दनपुरा के है मूल निवासी

फ़दनपुरा निवासी भवानी सिंह का भारतीय वन सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

लक्ष्मणगढ़ (सीकर)।
फ़दनपुरा (लक्ष्मणगढ़) निवासी स्वर्गीय ठाकुर सुरजन सिंह निर्वाण के पुत्र भवानी सिंह को भारतीय वन सेवा (IFS) में पदोन्नति प्रदान की गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अनुसंशा एवं राष्ट्रपति की अनुमति के उपरांत भारत सरकार द्वारा दिनांक 21 जनवरी को पदोन्नति आदेश जारी किए गए।

उल्लेखनीय है कि भवानी सिंह वर्ष 1995 से राजस्थान वन सेवा के अंतर्गत विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। वर्तमान में वे जिला वन अधिकारी, चूरू के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

भवानी सिंह का परिवार भी प्रशासनिक एवं सेवा क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखता है। उनके पुत्र डॉ. हर्षवर्धन सिंह जयपुर स्थित गांधी हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। उनके अनुज भ्राता  भागीरथ सिंह वर्ष 1997 बैच के IES अधिकारी हैं, वहीं उनके भतीजे अक्षतराज सिंह का गत वर्ष भारत सरकार में ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त उनके दूसरे अनुज भ्राता  सुरेंद्र सिंह राजस्थान सरकार में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।भवानी सिंह की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

Comments are closed.