Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
सीकर।
महेश्वरी युवा मंच के तत्वावधान में होली फागोत्सव के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंच के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी फागोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान होली फागोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजनों की योजना बनाई गई। सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए आयोजन को भव्य रूप देने का संकल्प लिया।
मंच के अध्यक्ष महेश काबरा ने जानकारी देते हुए बताया कि होली फागोत्सव का आयोजन 8 मार्च को माहेश्वरी भवन, सीकर में किया जाएगा, जिसमें शहर के सभी माहेश्वरी बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर फूलों की होली, पारंपरिक फाग गीत तथा राजस्थानी चंग धमाल जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रोजेक्ट चेयरमैन योगेश सोडाणी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। सजावट, भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफल हो सके।
बैठक में मंच के संरक्षक अनिरुद्ध बियाणी, पूर्व अध्यक्ष गौरव सोमानी, मनीष काबरा, हरि झंवर, अभिषेक तापड़िया, मारुति सोमानी, सचिव संजय सोडाणी, कोषाध्यक्ष यश बियाणी सहित अविनाश बियाणी, नितेश काबरा, केशव सारड़ा, सौरभ बियाणी, विष्णु काबरा, निखिल काबरा, यश काबरा एवं रघुराज सारड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया गया।
बैठक का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और सभी सदस्यों ने मिलकर होली फागोत्सव को भव्य बनाने का संकल्प लिया।
Comments are closed.